Varisu Hindi Box Office Collection: 'वरिसु' के आगे मुंह के बल गिरी 'कुत्ते', थलापति विजय की फिल्म ने लूटे इतने करोड़
Varisu Hindi Box Office Collection Day 8: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) स्टारर फिल्म वरिसु (Varisu) साल 2023 की पहली साउथ फिल्म है। जिसे हिंदी में भी रिलीज किया गया है। फिल्म को कुल जमा सिनेमाघरों में पहुंचे हुए 10 दिन पूरे हो चुके हैं। जबकि, हिंदी सिनेमाघरों में ये फिल्म 2 दिन बाद रिलीज हुई थी। हिंदी दर्शकों के बीच ये फिल्म 13 जनवरी के दिन थियेटर्स पहुंची थी। जहां फिल्म ने रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचना शुरू कर दिया। दिलचस्प बात ये है कि जिस दिन कॉलीवुड सुपरस्टार थलापति विजय और रश्मिका मंदाना की फिल्म थियेटर पहुंची थी। उसी वक्त अर्जुन कपूर और तबू स्टारर निर्देशक आसमान भारद्वाज की फिल्म कुत्ते भी रिलीज हुई थी। ये एक मल्टी स्टारर फिल्म है। जिसमें नसीरुद्दीन शाह और राधिका मदान जैसे सितारे भी हैं। ऐसे में इन दोनों फिल्मों के बीच हिंदी सिनेमा वर्ल्ड में क्लैश वाली स्थिति थी। जिसमें अब जीत थलापति विजय की फिल्म वरिसु के हाथ लगी है।
☰
Hindi4manoranjan

वरिसु ने हिंदी बॉक्स ऑफिस से कूटे इतने करोड़
हिंदी सिनेमाघरों में थलापति विजय स्टारर निर्देशक वामसी पेडीपल्ली की फिल्म वरिसु तुलनात्मक रूप से अच्छा कारोबार कर रही है। फिल्म की रिलीज को हिंदी में 8 दिन पूरे हो चुके हैं। जहां से फिल्म ने अब तक अपने खाते में 6.22 करोड़ रुपये की कमाई जोड़ ली है। फिल्म को दिन ब दिन हिंदी बाजार में पॉजिटीव रिस्पॉन्स दिखा और फिल्म के कारोबार में बढ़त देखी गई। जबकि, कुत्ते का हाल उल्टा रहा है।
कुत्ते के हाथ लगे कुल इतने
अर्जुन कपूर और तबू स्टारर फिल्म कुत्ते का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन वरिसु की तुलना में बेहद खराब रहा है। अर्जुन कपूर की फिल्म कुत्ते ने रिलीज के 8 दिन में अपने खाते में अब तक महज 3,22 करोड़ रुपये जोड़े हैं। ये आंकड़ा साबित करता है कि बिना किसी खास प्रमोशन और बिना बज के बावजूद थलापति विजय की फिल्म अर्जुन कपूर की कुत्ते पर भारी पड़ी है। जबकि, अर्जुन कपूर हिंदी के बड़े सितारे हैं। जो इश्कजादे और गुंडे जैसी हिट फिल्में दे चुके हैं। बावजूद इसके उनकी हालिया रिलीज फिल्म दर्शकों को थियेटर खींचने में नाकाम रही है।
साउथ के आगे फिर बेबस बॉलीवुड, Varisu ने अर्जुन कपूर की फिल्म को ऐसे चटाई धूल
साउथ की फिल्में जहां एक तरफ बॉक्स ऑफिस पर फल-फूल रही हैं वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड की फिल्मों के कलेक्शन में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. हाल ही में साउथ सुपरस्टार विजय थलापति की फिल्म वरिसु रिलीज हुई. इस मूवी को पब्लिक का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं दूसरी तरफ अर्जुन कपूर की फिल्म कुत्ते की बात करें तो उसकी अब तक की कमाई निराशाजनक है और अर्जुन कपूर की एक और फिल्म ने फैंस को हताश किया है. अर्जुन कपूर की फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले वरिसु रिलीज हो गई थी. लेकिन फिल्म के कलेक्शन को देख कर लग रहा है कि ये लंबी रेस तय करेगी वहीं अर्जुन की कुत्ते के चौथे दिन के कलेक्शन ने ही बता दिया है कि फिल्म BO पर धाराशाई हो गई है.